मेक्सिको में वांछित तस्कर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तस्करी की दुनिया में जोस 'किंग ऑफ हेरोइन' के नाम से पहचाना जाता था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे बुधवार को मिकोकेन प्रांत से गिरफ्तार किया।
जोस पर आरोप था कि वह प्रत्येक महीने 200 किलोग्राम हेरोइन अमेरिका भेजता था। इसके अलावा वह अन्य मादक पदार्थो की भी तस्करी से जुड़ा था।
जोस को मेक्सिको के अलावा अमेरिकी पुलिस भी खोज रही थी। अमेरिका में भी उसके खिलाफ मामले लंबित हैं। उसे अमेरिका को सौंपा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications