राहुल ने मनरेगा योजनाओं में अनिमितताओं पर जताई चिंता (लीड-1)

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में मनेरगा से संबंधित योजनाओं पर हुई धांधलियों पर चिंता जताई गई।

सुल्तानपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में आयोजित इस बैठक में सभी दलों के विधायकों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा कि इस बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें राज्य सरकार से कहा गया है कि अगर 17 अप्रैल तक मनरेगा योजनाओं की अनिमितताओं की जांच रिपार्ट नहीं आई तो केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करके जांच करवाएगी।

पिछले दिनों जिले में मनरेगा योजनाओं में धांधली का एक बड़ा मामला सामने आया, जिसकी जांच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही है। सिंह ने कहा कि एक फर्जी गैर सरकारी संस्था(एनजीओ) द्वारा मनरेगा योजनाओं के लिए 1.77 करोड़ रुपये आवंटित करवाकर 80 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया था।

करीब चार घंटे तक चली जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान राहुल ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को उठाने और उनका हल करने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आएं।

सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बसपा के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों सहित सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे मनरेगा योजना को कांग्रेस पार्टी की परियोजना के रूप में न देंखे। बल्कि इस योजना का लाख गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में हरसंभव मदद करें।

सिंह ने कहा कि केवल स्थानीय बसपा विधायक एवं राज्य के पर्यटन मंत्री विनोद सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए।

बैठक समाप्त होने के बाद राहुल सीधे यहां से मुंशीगंज अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए, जहां वह आज रात विश्राम करेंगे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी रात में किसी गांव का औचक निरीक्षण करने के लिए निकल सकते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी करीब 11 बजे सुल्तानपुर की अमहट हवाई पट्टी पर उतरे और सड़क मार्ग से तीन किलोमीटर दूर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रास्ते में उन्होंने कई जगह रुककर लोगों से मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+