पाकिस्तान में 61 आंतकवादी ढेर (लीड-1)
सेना ने गुरुवार को ममजोई इलाके के ओरकजई में आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाकर बमबारी की। हवाई हमले में 61 आतंकवादी मारे गए, जिसमें कई तालिबानी आतंकवादी थे।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले में कुछ प्रमुख तालिबान कमांडर भी मारे गए। सेना ने तबलीगी जमात नामक आतंकवादी गुट के ठिकाने को निशाना बनाया था।
इससे पहले बुधवार को मामुजाई इलाके से सुरक्षाकर्मियों ने प्रमुख तालिबानी कमांडर मियां गुल को गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में ओरकजई कबायली इलाके को तालिबान का गढ़ माना जाता है। यह इलाका पहाड़ियों से घिरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications