केरल में खुलेगा शहरी मनोरंजन केंद्र
टीआरकेएल के प्रमुख टी. के. मंजूर ने आईएएनएस से कहा कि इस केंद्र के निर्माण में 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह करीब 20 एकड़ में होगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर 21 बड़ी कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है जिसमें टाटा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, ओबराय कांस्ट्रक्शन, चालेट होटल्स (राहेजा समूह) भी शामिल हैं।
इस केंद्र में मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं के अलावा अन्य वाणिज्यिक सुविधाएं मौजूद होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications