महंगाई को लेकर व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के व्यापारियों ने डीजल और अन्य वस्तुओं के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में शनिवार को राजधानी में बंद का ऐलान किया है।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार द्वारा वैल्यू ऐडेड टेक्स (वैट) में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर नाखुशी जाहिर की।
सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि विरोध स्वरूप पूरी राजधानी में दुकानें बंद रखी जाएंगी और रैली का आयोजन किया जाएगा।
व्यापारियों ने दिल्ली सरकार को चेतवानी देते हुए कहा कि यदि वैट और डीजल की कीमतें बढ़ने की वजह से व्यवसायी अपना व्यापार पड़ोसी राज्यों में केंद्रित कर लें तो इससे राजधानी को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा।
वैट की बढ़ी कीमतों को वापस करने की मांग करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि अनुमान के मुताबिक दिल्ली को लभग 60,000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का नुकसान उठाना पड़ेगा जिससे सरकार को लगभग 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications