छत्तीसगढ़ में 9 नक्सली गिरफ्तार
रायपुर से लगभग 330 किलोमीटर दूर बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले के कोइलीबेरा इलाके से नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने आईएएनएस को बताया, "जंगल में नक्सलियों के एक सभास्थल पर दबिश देकर नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से छह बंदूकें और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।"
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षो के दौरान कांकेर जिले में पुलिस और स्थानीय लोगों पर हुए कई नक्सली हमलों में ये नक्सली शामिल रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications