अमेरिका के साथ रणनीतिक गठजोड़ गलत : माकपा
माकपा की पोलित ब्यूरो की यहां संपन्न हुई बैठक के बाद पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "इससे सरकार की विदेश नीति का खोखलापन और मनमोहन सिंह सरकार के अमेरिका के साथ रणनीतिक गठजोड़ की प्रतकूल प्रकृति उजागर हो गई है।"
बयान में कहा गया है, "भारत सरकार द्वारा बार-बार यह कहे जाने के बावजूद कि अमेरिका को तालिबान के खिलाफ लड़ाई में बने रहना चाहिए, अमेरिका और राष्ट्रपति हामिद करजई तालिबान के एक वर्ग के साथ बातचीत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसा अमेरिकी-नाटो बलों की जल्द वापसी सुनिश्चित कराने के लिए किया जा रहा है।"
बयान में कहा गया है, "पाकिस्तान भविष्य के किसी भी समझौते के लिए खुल कर सामने आ गया है, जिसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का तालिबान के साथ करीबी रिश्ता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications