मप्र विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा
कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को सदन में वनाधिकार अधिनियम और जनजाति परिवारों पर हो रहे जुल्म पर चर्चा कराने की मांग की, मगर विधानसभा ने अस्वीकार कर दिया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आसंदी के समक्ष पहुंचकर चर्चा की मांग की और बहिर्गमन कर गए।
कांग्रेस विधायकों का आरोप था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में जनजाति परिवारों की फसल को उजाड़ दिया गया है और उन्हें बेदखल किया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ऐसा हो रहा है तो और जगह क्या होगा इसका सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है।
कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि केंद्र सरकार ने जनजाति परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए वनाधिकार अधिनियम बनाया है परंतु मध्य प्रदेश में इस अधिनियम के मुताबिक जनजाति परिवारों को लाभ नहीं मिल रहा है, उल्टा उन्हें प्रताड़ित कर उजाड़ा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications