वोडाफोन के एप्पल आईफोन की बिक्री भारत में शुरू
कंपनी के मुख्य विपणन आधिकारी कुमार रामानाथन ने एक बयान में कहा, "तीसरी पीढ़ी के इस फोन को भारत में उतारकर हमें खुशी महसूस हो रही है। हमें विश्वास है कि ग्राहक इसे पसंद करेंगे।"
कंपनी इसके लिए तिमाही प्लान लेकर आई है जिसमें 100 रुपये का प्रीपेड और 799 और 999 रुपये का पोस्टपेड प्लान शामिल है।
उधर, इस क्षेत्र की एक और प्रसिद्ध कंपनी भारती एयरटेल ने भी शुक्रवार को ही अपनी तीसरी पीढ़ी के फोन को बाजार में उतारा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications