'विदेशी छात्रों को दुधारू गाय समझ रहे हैं ब्रिटिश विश्वविद्यालय'
ब्रिटिश काउंसिल के प्रमुख ने कहा है कि यदि ब्रिटिश संस्थानों ने और अधिक गैर यूरोपीय विद्यार्थियों को अपने यहां प्रवेश दिया तो उनकी साख को नुकसान पहुंच सकता है।
ब्रिटिश काउंसिल के मुख्य कार्यकारी मार्टिन डेविडसन ने कहा कि यूरोप के बाहर के विद्यार्थियों से पूरी फीस ली जा सकती है। लेकिन उन्होंने विदेशों में चलाए जाने वाले भौड़े नामांकन अभियानों का विरोध किया है।
डेविडसन ने लंदन में एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन के उद्घाटन मौके पर कहा, "आज अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के पास पहले से ज्यादा अध्ययन के विकल्प हैं। आज की इंटरनेट की दुनिया में जैसे ही यह बात सामने आती है कि कोई विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को दुधारू गाय से ज्यादा कुछ नहीं समझता तो यह खबर पूरी दुनिया में तुरंत फैल जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications