केरल में विवादास्पद प्रश्न पत्र को लेकर तनाव
थोडूपुझा में स्थित न्यूमैन कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के मलयालम पाठ्यक्रम के प्रश्न पत्र में कथित तौर पर पैगंबर के बारे में भ्रामक और भड़काउ बातों का जिक्र किया गया था।
शिक्षा मंत्री एम. ए. बेबी ने कहा कि इदुक्की जिला प्रशासन को प्रश्न पत्र तैयार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा जिससे यह स्पष्ट हो कि इस मामले में शिक्षक की गलती थी या फिर इसके पीछे किसी तरह की साजिश तो नहीं थी।
इस बीच कालेज प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है और इस गड़बड़ी के लिए खेद व्यक्त किया है।
केरल के गृह मंत्री कोदियरी बालाकृष्णन ने मामले की जांच का आदेश दिया है। जांच की जिम्मेदारी पुलिस महानिरीक्षक बी. संध्या को सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications