त्रिपुरा में मना बांग्लादेश स्वतंत्रता दिवस
अगरतला, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की आजादी की 39वीं वर्षगांठ शुक्रवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भी धूमधाम से मनाई गई। बांग्लादेश की सरकार ने पहली बार भारत और 58 देशों में स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय दिवस मनाने का फैसला किया था।
बांग्लादेश के एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "40 वर्ष के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश की सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 59 देशों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार और अन्य समारोह का आयोजन कराने का निर्णय लिया था।"
अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा के अलावा नई दिल्ली, कोलकाता में भी इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर के राज्यों में त्रिपुरा ही एक ऐसा राज्य है जहां बांग्लादेश का दूतावास है।
बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार शुक्रवार को ढाका में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में 16 लाख बांग्लादेशी शरणार्थी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications