शादियां आयोजित कराता था 38 वर्ष से भगोड़ा हत्यारा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 78 वर्षीय फ्रैंक ड्राइमैन को लंबी गुप्तचर प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी में उस व्यक्ति के पोते की अहम भूमिका रही, जिसे उसने 1951 में मारा था। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस को जब यह पता चला कि वह नाम बदलकर एक विवाह मंडप चला रहा था, तब उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।
'स्काई न्यूज' ने खबर दी है कि ड्राईमैन एरिजोना शहर में विगत 38 वर्षो से विक्टर हाउस्टन के नाम से 'कैक्टस रोस वेडिंग चैपल' चलाया करता था।
अधिकारियों ने उन लोगों को इस बात को लेकर आश्वस्त किया है कि सजायाफ्ता ड्राईमैन के गैरकानूनी विवाह मंडप में शादी रचाने के बाद भी उनका विवाह कानूनी तौर पर वैध है।
ड्राईमैन इतना शातिर है कि उसने इस इलाके में बसने के बाद स्थानीय लोगों को अपने भरोसे में लिया। यहां तक की उसकी स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ भी काफी अच्छी दोस्ती थी।
ड्राईमैन को क्लेरेंट पेलेट नाम के एक व्यक्ति के हत्या के आरोप में सजा दी गई थी। उसने 19 वर्ष की उम्र में मोंटाना में पेलेट की कार चुराकर कनाडा भागने का प्रयास किया था। वह हालांकि गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे मौत की सजा सुनाई गई थी।
बाद में उसकी सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। 1970 के शुरुआती वर्षो में मोंटाना के अधिकारियों ने ड्राईमैन को 'भगोड़ा' घोषित कर दिया था। तब से लेकर कुछ दिन पहले गिरफ्तार होने तक वह पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। अब वह मोंटाना जेल में बंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications