भ्रष्टाचार के मामले में दी गई फांसी की सजा
चीन के समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक 46 वर्षीय ली सुबियाओ को चीन के हुनान प्रांत में गुरुवार को फांसी पर लटकाया गया।
ली, चेनझाउ शहर में सरकारी सब्सिडी के आवास विभाग का पूर्व निदेशक था। उस पर अपने कार्यकाल के दौरान 1.8 करोड़ डॉलर सार्वजनिक धन का गबन करने का आरोप था।
इस मामले को चीन के भ्रष्टाचार के सबसे बड़े मामलों में से एक बताया जा रहा है। इस मामले में कई शीर्ष अधिकारियों के शामिल होने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications