खान धंसने से 6 की मौत, 10 घायल (लीड-1)
पुलिस के अनुसार यह हादसा दोपहर लगभग 12: 45 बजे हुआ। एक बड़े आकार का पत्थर गिरने से हुए हादसे में चार मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार मजदूर दोपहर के समय खान में काम कर रहे थे तभी 150 मीटर की ऊंचाई से अचानक उन पर पत्थर गिर पड़ा जिसमें दबकर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications