सपा विधायक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
करीब दो महीने से फरार रहे विधायक ने शुक्रवार को ही बरेली के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
विधायक सुल्तान बेग के वकील चंद्रशेखर ने संवादाताताओं को बताया कि सीजेएम ने बेग को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मालूम हो कि विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने बरेली के पंढेरा स्थित सपा विधायक के फार्म हाउस पर गत 16 जनवरी की रात को छापा मारकर चोरी के चार ट्रक और एक कार बरामद कर मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। 17 जनवरी को विधायक सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक और उनके आठ साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था, जिसमें उनका भाई और दामाद भी शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications