रतलाम में दीवार ढहने से 4 की मौत, 5 घायल
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र के ढोषी गांव में एक भवन का निर्माण चल रहा था कि एक दीवार अचानक ढह गई। इस दीवार की चपेट में आने से काली बाई भील (40 वर्ष), शांति बाई (30 वर्ष), मांगली बाई (30 वर्ष) और कैलाश (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications