विरोधियों की खबर लूंगा : शत्रुघ्न
बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के सांसद शत्रुघ्न ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से बातचीत के दौरान कहा, "राजनीति में दो तरह के विरोधी होते हैं। एक प्रत्यक्ष दिखने वाला विपक्ष होता है और दूसरा पार्टी के अंदर के विरोधी होते हैं।"
शत्रुघ्न ने कहा कि वह अपनी पार्टी के अंदर के तानाशाहों से निपटने की इच्छा रखते हैं। बकौल शत्रुघ्न, "मैं अपने विरोध में उठ रहे सभी स्वरों को दबाने के लिए तैयार हूं और मुझे यकीन है कि मैं इस काम में सफल रहूंगा।"
भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री रह चुके शत्रुघ्न ने गडकरी को 'छोटा भाई' कहकर संबोधित किया।
शत्रुघ्न ने कहा, "गडकरी अच्छे इंसान हैं। वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। हमारे बीच जो भी मतभेद हैं, वे जल्द सुलझा लिए जाएंगे। अगली बार जब मैं उनसे मिलूंगा, तब हमारे बीच सकारात्मक बातें होंगी। यह परिवार के अंदर का मतभेद है और ऐसे मतभेद आसानी से सुलझा लिए जाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications