बिहार में नक्सलियों ने ट्रक फूंका
पुलिस के अनुसार खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाड़ी मोड़ के समीप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने बांका से जमुई जा रहे एक ट्रक में आग लगा दी जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की संख्या आठ से दस बताई जा रही है।
घटना के पूर्व नक्सलियों ने ट्रक के चालक और खलासी को अपने कब्जे में ले लिया और घटना के बाद दोनों को अपने साथ लेते गए। दो घंटे के बाद दोनों को छोड़ दिया।
इधर, खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) क़े चन्द्रा ने बताया कि ट्रक बांका से जमुई चावल लेने जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस घटना की एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications