सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह की चुनौती स्वीकार

अर्जुन को अन्य किशोरों की तरह न तो क्रिकेट में रुचि है और न उन्हें फिल्में देखना पसंद है लेकिन उनकी पहाड़ों की ऊंचाइयां तय करने की तमन्ना है।

भारतीय सेना के पूर्व कमांडो के बेटे और नई दिल्ली के रहने वाले 16 वर्ष आठ महीने का अर्जुन रविवार को काठमांडू की 8,848 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने की अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

इस ऊंची चढ़ाई से पहले वह एक प्रशिक्षण के तहत 6,189 मीटर ऊंची आइलैंड चोटी पर चढ़ाई करेंगे। माउंट एवरेस्ट इस चोटी से केवल 10 मीटर दूर है।

आइलैंड चोटी पर चढ़ाई का मिशन पूरा हो जाने के बाद वह अप्रैल में एवरेस्ट के आधार शिविर पहुंचेंगे और एवरेस्ट पर 19 बार चढ़ाई कर रिकॉर्ड कायम कर चुके अपा शेरपा के नेतृत्व में 'ईको एवरेस्ट 2010' अभियान में शामिल होंगे।

अर्जुन नई दिल्ली स्थित रेयांस इंटरनेशनल स्कूल में मानविकी के छात्र हैं और यदि उन्हें एवरेस्ट फतह करने में सफलता मिलती है तो वह सफलता का एक रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। वह 18 वर्ष की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ाई में सफलता हासिल करने वाले महाराष्ट्र के कृष्णा पाटील का रिकॉर्ड तोड़कर एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे कम उम्र के विजेता बन जाएंगे।

यद्यपि अर्जुन का कहना है कि वह रिकॉर्ड कायम करने के लिए एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+