दिल्ली मेट्रो को मिला विश्व में सबसे बेहतर मेट्रो का पुरस्कार
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने शुक्रवार को बताया, "लंदन में आयोजित तीसरे विश्व मेट्रो पुरस्कार समारोह के दौरान डीएमआरसी को विश्व में सबसे बेहतर मेट्रो सेवा का पुरस्कार मिला है।"
उन्होंने कहा कि 23 मार्च को आयोजित समारोह के दौरान शहरी यातायात उद्योग के क्षेत्र में मेट्रो के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन के उत्कृष्ट योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
गौरतलब है कि विश्व मेट्रो पुरस्कार वैश्विक मेट्रो रेल उद्योग के क्षेत्र से जुड़े नेताओं को नवीन आविष्कारों के लिए दिया जाता है। इस समारोह में 40 देशों की 70 मेट्रो कंपनियों के 250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
लंदन मेट्रो को यूरोप में सबसे अच्छी मेट्रो सेवा का खिताब मिला जबकि सिंगापुर मेट्रो सेवा को एशिया प्रशांत का सर्वेश्रेष्ठ मेट्रो घोषित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications