मैसूर इंफोसिस परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले

कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि गृह मंत्री वी.एस. अचार्या, सीआईएसएफ के महानिरीक्षक आर.के.मिश्रा और इंफोसिस के मुख्य संरक्षक एन. आर. नारायणमूर्ति इस मौके पर मौजूद थे।

मिश्रा ने कहा, "बेंगलुरू स्थित इंफोसिस परिसर की सुरक्षा का सकारात्मक अनुभव हमारे पास है और अब हम मैसूर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी लेकर संगठन के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं।"

इस मौके पर इंफोसिस के मुख्य संरक्षक नारायणमूर्ति ने परिसर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा, "हमें विश्वास है कि सीआईएसएफ कर्मियों की मौजूदगी से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और चौकस हो जाएगी।"

यद्यपि, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि परिसर में सीआईएसएफ के कितने कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+