शेयर बाजारों में मामूली तेजी (राउंडअप)
प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.91 अंक उछलकर 17,644.76 पर और निफ्टी 21.60 अंक चढ़कर 5282.00 पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बिना किसी परिवर्तन के 17,558.85 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,682.94 के ऊपरी और 17,558.85 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5260.55 पर खुला। निफ्टी ने 5260.55 के ऊपरी और 5260.55 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 47.56 अंकों की बढ़त के साथ 6762.41 पर, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 2.80 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8427.14 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से पांच में गिरावट और आठ में तेजी का रुख देखा गया। ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.75 फीसदी की तेजी जबकि सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.67 फीसदी की गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1200 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1651 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications