बब्बर खालसा के 3 आतंकवादी गिरफ्तार
जिले के पुलिस उपाधीक्षक मनमोहन शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "तीनों आतंकवादियों को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान वरियान सिंह, कुलवंत सिंह और भूपिंदर सिंह के रूप में की गई है। उनके पास से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब पुलिस ने इसी संगठन के दो आतंकवादियों को जिरकपुर कस्बे से गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications