साथ रहने वालों की तुलना में शादीशुदा जोड़ों का रिश्ता मजबूत
समाचार पत्र 'द डेली एक्सप्रेस' ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अध्ययन का उल्लेख करते हुए लिखा है कि वर्ष 1991 में शादी करने वाले हर पांच वयस्क जोड़ों में चार 2001 तक अपने जीवनसाथी के साथ रहे जबकि इसी अवधि में बिना शादी किए साथ रहने वाले पांच जोड़ों में से तीन जोड़े ही साथ रह पाए।
अध्ययन में कहा गया है कि शादीशुदा जोड़ों का संबंध बिना शादी किए साथ रहने वालों की तुलना में ज्यादा मजबूत होता है।
वर्ष 1991 में बिना शादी किए साथ रहने वाले पांच जोड़ों में दो 2001 तक अलग हो गए। बाद में उन्होंने अपने सहयोगी से शादी कर ली जबकि बाकी तीन अब भी बिना शादी किए साथ रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications