ग्रामीणों ने एनडीएफबी के 2 उग्रवादियों की पीट-पीटकर मार डाला
गुवाहाटी से लगभग 210 किलोमीटर दूर सोनितपुर जिले के पाभोई गांव में लोगों ने दोनों उग्रवादियों को पकड़कर उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जाहिर तौर पर दोनों गांव में एक व्यवसायी से धन वसूलने के लिए आए थे। ग्रामीणों ने उन्हें चुनौती दी। दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर इतना पीटा की दोनों की मौत हो गई।"
अधिकारी ने बताया, "ऐसा लगता है कि दोनों की मौत किसी धारदार हथियार से चोट लगने के कारण हुई।" इस क्षेत्र को एनडीएफबी का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications