सेल ने छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजना के लिए धन दिया
एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "सेल ने कांकेर जिले के बेहद आंतरिक क्षेत्र में कंक्रीट की 22.60 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए 7.26 करोड़ रुपये किए हैं।"
भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक आर. रामाराजु ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री रमन सिंह को यह चेक दिया।
सेल को जिले में 20 वर्ष की अवधि के लिए लौह अयस्क के खनन का पट्टा मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications