बिजली का टावर गिरने से 3 मजदूरों की मौत
पुलिस के अनुसार, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत शहरी गांव में पावर ग्रिड का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए कुछ मजदूर टावर पर चढ़कर काम कर रहे थे। अचानक टावर गिर गया और तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
बाढ़ अनुमंडल के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दलजीत सिंह ने बताया कि इस घटना में दो अन्य मजदूर घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए बाढ़ अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। सिंह ने बताया कि मारे गए सभी मजदूर बाढ़ के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications