सेंसेक्स 86 अंक उछला (लीड-1)
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को कारोबार के दौरान बढ़त का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.91 अंक उछलकर 17,644.76 पर और निफ्टी 21.60 अंक चढ़कर 5282.00 पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बिना किसी परिवर्तन के 17,558.85 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5260.55 पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 47.56 अंकों की बढ़त के साथ 6762.41 पर, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 2.80 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8427.14 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications