खराब सेहत को लेकर ज्यादा विलाप करती हैं महिलाएं
समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके मुताबिक शोधकर्ताओं ने 35 से 74 साल की ऐसी महिलाओं का पता लगाया है जो कहती थीं कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ये महिलाएं हालांकि खराब सेहत से पीड़ित पुरुषों की तुलना में पांच साल ज्यादा जिंदा रहीं।
इस रिपोर्ट से यह भी पता चला कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस बात का ज्यादा जिक्र करती हैं कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
अध्ययन से यह भी पता चला है कि शादीशुदा महिलाओं की तुलना में तलाकशुदा, अकेली रहने वाली या कभी शादी न करने वाली महिलाओं का स्वास्थ्य कमजोर होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications