हरियाणा के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती
राजभवन के सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल को असहज महसूस करने के बाद स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमइआर) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री 77 वर्षीय पहाड़िया को पिछले वर्ष 27 जुलाई को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications