कमजोर राष्ट्र देश की सुरक्षा के लिए खतरा : थरूर
'बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत का स्थान' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में थरूर ने कहा, "पड़ोस में कमजोर और विफल राष्ट्र देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।"
पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई पड़ोसी देशों के ऐसा नहीं कर पाने के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
थरूर ने संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को और लोकतांत्रिक बनाने पर जोर दिया ताकि वे बदलते विश्व का प्रतिनिधित्व कर सकें।
इस सेमिनार का आयोजन ड्यूस बैंक के अंतर्राष्ट्रीय फोरम 'अल्फ्रेड हेरहॉसेन सोसायटी', पॉलिसी नेटवर्क लंदन और भारतीय विश्व संबंध परिषद की ओर से किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
