छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक
रायगढ़ के वन्य अधिकारी रमण सोमावास ने आईएएनएस से कहा, "एक महीने के अंतराल के बाद रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का उपद्रव फिर से शुरू हो गया है। पुंजीपाथरा-घारघोड़ा रोड के समीप रिहायशी इलाकों में बुधवार रात कुछ हाथी घुस आए थे।"
रमण ने कहा कि हाथियों ने एक घर को नुकसान पहुंचाया और एक ग्रामीण को भी घायल कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद रिहायशी इलाके में रहने वाले लगभग 40 परिवारों की नींद हराम है।
वन विभाग ने शुक्रवार सुबह हाथियों को भगाने के लिए एक टीम भेजी है। विभाग का कहना है कि सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कोरबा और रायगढ़ जिलों में हाथियों का सबसे अधिक आतंक है।
वर्ष 2009 में हाथियों द्वारा किए गए हमले में 29 लोग मारे गए थे। राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को 42 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा हाथियों के उपद्रवों के कारण फसलों की क्षति के लिए राज्य सरकार ने ग्रामीणों के बीच 1.71 करोड़ रुपये बांटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications