देवी को खुश करने के लिए दी 2 लड़कों की बलि
पुलिस ने बताया कि जगन्नाथपुर जिले के उलिहातू गांव में मंगलवार को कई ग्रामीणों की मौजूदगी में एक महिला तुलसी ने तीन वर्षीय सनातन का गला काट दिया था। हत्या के बाद महिला फरार हो गई।
एक अन्य घटना में अपने घर से 20 मार्च से लापता छह वर्षीय अमन का क्षत-विक्षत शव उसके घर के नजदीक मिलने के बाद इस संबंध में आठ पुरुषों व महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है।
कोडरमा पुलिस अधीक्षक जी. क्रांति कुमार का कहना है, "हमने उनके खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications