भगवती जागरण के दौरान भगदड़, बच्चे की मौत
पुलिस के मुताबिक नवरात्र के मौके पर गुरुवार रात को भगवती जागरण का आयोजन किया गया था। लोगों का आरोप है कि जागरण का कार्यक्रम चल ही रहा था कि कुछ पुलिसकर्मी आकर लाठियां भांजने लगे।
दोषी पुलिसकर्मियों पर कारवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने शहर में सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अभिजित कुमार ने शुक्रवार को बताया, " घटना की जांच की जा रही है और जागरण में दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है। गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications