मां ने 4 माह के बच्चे को 700 डॉलर में बेचा
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक बच्चे की 40 वर्षीया मां अग्रीपीना एम. ने जुलियाका कस्बे में बच्चों और किशोरों के नगर संरक्षक के सामने अपने बच्चे को बेचने की बात स्वीकार की। महिला ने दो पड़ोसियों पर अपराध करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
महिला ने अपने बच्चे को पाने के लिए सहायता मांगी है जिसे किसी अनजान जगह पर रखा गया है।
गैर सरकारी संगठनों के मुताबिक पेरू में लगभग 1,600 बच्चे प्रति वर्ष लापता हो जाते हैं। इनमें से ज्यादातर की आयु सात वर्ष या उससे कम होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications