पाक में 5 जवान और 21 आतंकवादी मारे गए
अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स के प्रवक्ता मेजर फजलुर रहमान ने कहा कि ओराकजाई जिले के फेरोजखेल क्षेत्र में एक सुरक्षा जांच चौकी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
रहमान ने कहा, "एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए जबकि 16 घायल हो गए। मुठभेड़ में 21 आतंकवादी मारे गए।"
इसी जिले में एक दिन पहले हुए सैन्य और हवाई हमले में 40 तालिबान विद्रोही मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications