पंजाब में सड़ रहा टनों गेहूं पर आयात जारी
पंजाब से मिली सूचना के अनुसार राज्य में विभिन्न गोदामों में 72 लाख टन से अधिक गेहूं जमा है, जिसमें कुछ तीन वर्षो से गोदामों में पड़ा है। लगभग 65 लाख टन गेहूं खुले में रखा है। वहां के लोगों का कहना है कि "कई गोदामों मे रखा गेहूं अब खाने योग्य नहीं रहा लेकिन केंद्र हमारी बात नहीं सुन रहा है। करोड़ों रुपये का गेहूं गोदामों में सड़ रहा है लेकिन केंद्र इसके निर्यात को लेकर निर्णय नहीं ले रही है।" उन्होंने कहा कि 500-800 करोड़ रुपये मूल्य का गेहूं बरबाद हुआ है।
राज्य में खाद्य और आपूर्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में लोगों को अन्न मुहय्या नहीं हो पा रहा है। वहीं यहां हम गेंहूं की भारी मात्रा को लेकर परेशान हैं। अधिकारी कहते हैं कि ऐसे में सरकार के सामने भंडारण की समस्या एक चुनौती बन कर आ खड़ी हुई है। सरहिंद में बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में रखा है। गेहूं केवल प्लास्टिक की चादर से ढका हुआ है। प्लास्टिक भी अक्सर हवा में उड़ जाती है। पंजाब और हरियाणा में पिछले साल 180 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications