आंध्र प्रदेश: मंत्री के काफिले ने 5 लोगों को कुचला
हैदराबाद।
रक्षा राज्य मंत्री एम.एम.पल्लम राजू के काफिले की एक कार ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गुरुवार को एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। id="toptextpromo">पुलिस
ने बताया कि तोडगनी मंडल के पेरुमल्लपुरम नामक स्थान पर हुई। इस दुर्घटना में चार महिलाओं औऱ एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोग भी घायल हुए हैं। इन लोगों को काकीनाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि काकीनाड़ा कस्बे के पास एक गांव में आधिकारिक समारोह में शामिल होने जा रहे मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दुर्घटना
से हतप्रभ मंत्री अपनी कार से उतर गए और राहत कार्यो का निरीक्षण किया। उनको घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीड़ितों के रिश्तेदारों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंत्रियों के काफिलों की वजह से इस तरह की दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications