कोलकाता: पार्क स्ट्रीट में भयानक आग, दर्जनों फंसे

इस भयावह आग के चलते इमारत में फंसे लोग रस्सियों के सहारे नीचे उतर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि इमारत में कितने लोग फंसे हुए हैं। या फिर इस हादसे में कितने लोग मारे गए हैं। स्टीफन हाउस की बात करें तो इस इमारत में कई रेस्त्रां व कार्यालय हैं। पुलिस के मुताबिक इमारत में करीब पचास लोगों के फंसे होने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के 40 वाहन प्रयास कर रहे हैं। इमारत के भूतल में लोकप्रिय रेस्तरां पीटर कैट है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीन ने कहा, "इमारत से कम से कम 12 घायल लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें एक की हालत नाजुक है। सभी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवााय गया है। अग्निशमन विभाग के 40 वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।" शमीन ने कहा कि इमारत में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, "आशा है कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।"
आग लगने की खबर के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। ट्रैफिक अधिक होने की वजह से अग्निशमन विभाग के वाहनों को घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत हुई। राज्य के अग्नि सेवा विभाग के मंत्री प्रतिम चटर्जी ने कहा, "बहुमंजिली इमारत काफी पुरानी है। आग पर काबू पाने में वक्त लगेगा।"












Click it and Unblock the Notifications