प्रेमी का शव खाने की दावत दी!

Australia Map
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में एक महिला ने अपने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद एक अन्य व्यक्ति से एसएमएस के जरिए पूछा कि क्या वह भोज में शामिल होना पसंद करेगा क्योंकि उसे लगता है कि उसके प्रेमी के मांस का स्वाद अच्छा है। तीस वर्षीय डेविड वॉगहेन की महिला मित्र ने 25 दिसम्बर 2008 को अपने अपार्टमेंट में वॉगहेन की हत्या कर दी थी। चाकू के वार से वॉगेन की गर्दन पर सोलह, सीने पर छह और पेट पर चार घाव मिले थे। दोनों के बीच तीन महीने पहले मित्रता हुई थी।

तामी मिलीहेन ने अपने पुरुष मित्र की हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया है लेकिन उसकी दिमागी बीमारी के चलते सोमवार को एनएसडब्ल्यू सुप्रीम कोर्ट में उसे हत्या का दोषी नहीं माना। अदालत में बताया गया कि 29 वर्षीय मिलीहेन की दिमागी बीमारी का इतिहास है। वर्ष 2002 में उनमें पेरेनॉइड शीजोफ्रेनिया की बीमारी का पता चला था। आरोप था कि उसने एक अन्य पुरुष को लिखित संदेश भेजकर उसे अपने पुरुष मित्र के मांस के भोज में शामिल होने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+