पाउंड की क़ीमतों में गिरावट

ब्रिटेन के एक बार फिर मंदी में जाने की आशंकाओं के कारण ब्रिटिश मुद्रा पाउंड की क़ीमतों में डॉलर और यूरो के मुक़ाबले काफ़ी गिरावट आई है.
पाउंड की क़ीमत में जहां डेढ़ प्रतिशत की गिरावट देखी गई वहीं डॉलर की क़ीमत में मात्र 0.9 प्रतिशत की गिरावट हुई है.
बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य एंड्रूयू सेंटेन्स ने आशंका जताई है कि ब्रिटेन एक बार फिर ज़बर्दस्त मंदी का सामना करना पड़ सकता है.
ब्रिटेन में जल्दी ही आम चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले पाउंड की क़ीमत में लगातार गिरावट हो रही है.
सेंटेन्स का कहना था, ‘‘आपको यह बात समझनी होगी कि देश मंदी में जा सकता है हालांकि ये कोई भविष्यवाणी नहीं है. ’’
ब्रिटेन पिछले तीन महीनों में मंदी के दौर से बाहर निकला है लेकिन अभी भी विकास दर बहुत अच्छी नहीं है.
चुनावों में किसकी स्पष्ट जीत होगी या फिर त्रिशंकु संसद होगी, इन बातों को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है और वित्तीय चिंताएं बढ़ गई हैं.
पिछले कुछ समय में सरकार को बड़ी मात्रा में कर्ज़ लेना पडा है और अभी यह कर्ज़ देश के सकल घरेलू उत्पाद का 12.6 प्रतिशत है जो यूरोप में सबसे अधिक है.












Click it and Unblock the Notifications