भाजपा विधायक और मार्शल भिड़े

Rajasthan Vidhan Sabha

नारायण बारेठ
बीबीसी संवाददाता, जयपुर

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सदन के सुरक्षा प्रहरियों के बीच जमकर धुक्का-मुक्की हुई. भाजपा का कहना है कि इस धक्का-मुक्की में उसके कुछ सदस्यों को चोट भी आई है. हंगामे को देखते हुए विधानसभा स्पीकर दीपेंद्र सिंह शेखावत ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी.

यह घटना तब हुई जब सुरक्षा प्रहरी या मार्शल सदन से एक साल के लिए निलंबित किए गए भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ को निकालने का प्रयास कर रहे थे. संसदीय कार्य मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने और असंसदीय व्यवहार के आरोप में राठौड़ को सदन से एक साल के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया था.

राठौड़ के निलंबन के विरोध में भाजपा विधायक दल के उपनेता घनश्याम तिवारी सदन में ही धरने पर बैठ गए. घटना के बाद तिवारी ने धरने को आमरण अनशन में बदल दिया है. उधर, एक टीवी चैनल से बातचीत में भाजपा विधायक डॉक्टर दिगंबर सिंह ने बताया कि तिवारी के साथ भाजपा के 11 और विधायक भी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा विपक्ष एकजुट है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष के साथ बातचीत कर इस गतिरोध को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली. विपक्ष संसदीय कार्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की माँग पर अड़ा हुआ है. राजस्थान विधानसभा का इन दिनों बजट सत्र चल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+