माया की माला का कहर प्रमुख सचिव पर टूटा

मीडिया प्रबंधन प्रमुख के अलावा पाण्डेय को अतिरिक्त कैबिनेट सचिव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पद से भी हटा दिया गया। पाण्डेय बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र के करीबी माने जाते हैं।
पाण्डेय की नियुक्ति प्रदीप शुक्ला की जगह पर की गयी थी । इससे पहले प्रदीप शुक्ला ये पद संभाल रहे थे लेकिन जब वह प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) बने तो उनकी जगह पांडेय को दी गयी थी। अब पांडेय का पद मायावती के करीबी माने जाने वाले शैलेश कृष्ण लेंगे। हालांकि उन्हें भी कुछ ही समय पहले मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाया गया था।
कृष्ण के पास मुलायम सिंह यादव और मायावती दोनों के शासनकाल में सूचना एवं जनसंपर्क में काम का अनुभव है। पाण्डेय राज्य आईएएस एसोसिएशन द्वारा एक अभियान की अगुवाई करके 13 साल पहले चर्चा में आए थे जिसमें तीन सबसे भ्रष्ट आईएएस अधिकारियों को चिह्न्ति किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications