'ड्रोन हमले में अल क़ायदा नेता मारे गए'

अमरीकी अधिकारियों का मानना है कि अफ़ग़ानिस्तान में सीआईए के अड्डे पर हमला करने के लिए ज़िम्मेदार अल क़ायदा नेता हुसैन अल येमेनी एक ड्रोन हमले में मारे गए हैं. ये हमला पाकिस्तान के मीरानशान में किया गया.
माना जाता है कि उन्होंने दिसंबर में खोस्त में सीआईए के एक अड्डे पर आत्मघाती हमले की योजना को अंजाम दिया था. इस हमले में सात सीआईए एजेंट और एक जोर्डेन का अधिकारी मारा गया था. अमरीकी अधिकारी का कहना था कि येमेनी को बम धमाकों और आत्मघाती हमलों में दक्षता हासिल थी. मंगलवार को भी ड्रोन हमला हुआ था जिसमें आठ लोगों के मारे जाने ख़बरें है.
उल्लेखनीय है कि अगस्त, 2008 से अमरीका इन क्षेत्रों में ड्रोन हमले कर रहा है जिसमें अब तक सैकड़ों जानें गई हैं. इनमें आम नागरिक और चरमपंथी दोनों शामिल है. कई बार इन हमलों में आम नागरिक मारे गए हैं जिस पर अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के नेतृत्व ने कड़ी आपत्ति जताई है.












Click it and Unblock the Notifications