चीन की विकास दर होगी 9.5 प्रतिशत : विश्व बैंक
बीजिंग।
विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2010 में चीन की अर्थव्यवस्था 9.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगी। विश्व बैंक के चीन के लिए शीर्ष अर्थशास्त्री एडरे हैन्सन के हवाले से कहा, "वर्ष 2010 में सरकारी निवेश घटेगा जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के कारण निर्यात बढ़ेगा और खपत अच्छी रहेगी।" id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>वैश्विक
आर्थिक मंदी के बावजूद वर्ष 2009 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही। वर्ष 2010 के आरंभिक महीनों में भी वृद्धि की अच्छी गति जारी रही। विश्व बैंक ने पाया कि सरकार द्वारा किए गए भारी निवेश ने पिछले वर्ष भी चीन में अर्थव्यवस्था की गति को रुकने नहीं दिया बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं के मंदी की चपेट में आने के बावजूद चीन नेआर्थिक विका स की अपनी गति को कायम रखा।











Click it and Unblock the Notifications