महिला को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में दो गिरफ्तार
भुवनेश्वर।
उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के जंगाला गांव में मंगलवार को एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे जबरन गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया और पीटा। वारदात का कारण पूछे जाने पर महिला ने बताया कि उन लोगों को शक था कि मैं जादू-टोना करती हूं। शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। id="toptextpromo">पुलिस
अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है। अधिकारी के मुताबिक "जंगाला गांव की एक महिला ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई कि उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया और साथ ही मारपीट भी की गई। इस मामले में हमने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>महिला
ने पुलिस को बताया, "उन लोगों को शक था कि मैं जादू टोना करती हूं। इस शक के आधार पर उन्होंने मुझे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया और फिर एक पेड़ से बांधकर मुझे पीटा भी।"











Click it and Unblock the Notifications