गुजरात: 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला खुला
अहमदाबाद। गुजरात में आयकर विभाग के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह एक बड़ा खुलासा किया। अधिकारियों ने सूरत और अहमदाबाद में करीब 200 करोड़ रुपये की करचोरी के मामले को पकड़ा। इसे पकड़ने के लिए आयकर विभाग ने बकायदा एक अभियान चलाया।
अभियान के तहत सोमवार को अहमदाबाद के दो बिल्डरों के पास 100 करोड़ रुपये के बेहिसाब आय का खुलासा हुआ। इनमें से एक के पास 75 करोड़ रुपये और दूसरे के पास 25 करोड़ रुपये का पता चला। आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त डी. एस. रस्तोगी ने कहा कि इस अभियान के दायरे में वे प्रतिष्ठान हैं जिन्होंने पिछले साल की तुलना में इस साल कम अग्रिम कर जमा किया है।
गुजरात में चलाए गए ऐसे ही एक अन्य अभियान सूरत में कपड़े और रियल इस्टेट व्यापार से जुड़ी सात कंपनियों के मालिकों के पास 90 करोड़ रुपये की अकूत दौलत का पर्दाफाश हुआ। इन कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। अनुमान है कि यह रकम 100 करोड़ रुपये के आंकड़ो को भी पार कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications