सपा के निलंबित सांसद राज्यसभा वापस लौटे
नई
दिल्ली। राज्यसभा से निलंबित 7 सांसदों में से 4 का निलंबन रद्द कर दिया गया है। ये चारों सांसद सपा के हैं। इन चारों सांसदों ने पिछले दिनों अन्य दलों के नेताओं के साथ सभापति हामिद अंसारी से मुलाकात की थी। चारों सांसदों को पिछले सप्ताह महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान अशोभनीय व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया गया था। id="toptextpromo"> को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सपा सदस्यों वीरपाल सिंह यादव, नंदकिशोर यादव, अमीर आलम खान और कमाल अख्तर के खिलाफ की गई कार्रवाई को रद्द करने की अनुशंसा से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पेश होने के बाद उप सभापति के.रहमान खान ने चारों सदस्यों के निलंबन को रद्द करने की घोषणा की। विपक्षी दलों ने सातों सासंदों का निलंबन रद्द करने की मांग की थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि महिला आरक्षण विधेयक पर गर्माये सांसदों ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हाथ से बिल का पर्चा छीनकर उसे टुकड़े-टुकड़े कर राज्यसभा में बिखेर दिया था। सांसदों की इस अराजकता से सकते में आये सभापति ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सदन से सात सदस्यों को निलंबित किया था। जिसमें चार सपा के और तीन अन्य राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सदस्य थे। शेष तीनों सांसद अब तक निलंबित हैं।











Click it and Unblock the Notifications