छत्तीसगढ़ विधानसभा से 29 विधायक सस्पेंड

Chhattisgarh Map
रायपुर। राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए कांग्रेस द्वारा की गयी कार्यवाही का जवाब भाजपा ने छत्तीसगढ़ में दिया। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के नजदीक इकट्ठा हुए विपक्ष के 29 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इनमें कांग्रेस के 28 विधायक शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने विधायकों के शोर-शराबे के बीच निलंबन की घोषणा की। इन विधायकों का कहना था कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और वे गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। निलंबित विधायकों में कांग्रेस नेता रवींद्र चौबे और पूर्व गृह मंत्री नंदकुमार पटेल शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक सदस्य का भी निलंबन हुआ है।

समान घटनाक्रम

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 49, कांग्रेस के 39 और बसपा के दो सदस्य हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा में सभापति के हाथ से महिला आरक्षण बिल की प्रति छीन कर फाड़ने और सदन की कार्यवाही आगे ना बढ़ने देने के कारण राज्यसभा से 7 सांसदों को सस्पेंड किया गया है।

पढ़ें - बवाल काटने पर 7 राज्यसभा सदस्य सस्पेंड

सांसदों को सस्पेंड करने के बाद भी जब वह सदन में बवाल मचाते रहे तो मार्शलों की मदद से सांसदों को सदन से बाहर किया गया था। इस व्यवहार के कारण कांग्रेस से सभी विपक्षी दल रुष्ट हैं। शायद इसी के जवाब में ठत्ती सगढ़ में समान घटनाक्रम दोहराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+